फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   झूलाघाट में दोबारा जन सुनवाई की मांग उठी

झूलाघाट में दोबारा जन सुनवाई की मांग उठी

Fri, 30 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में दोबारा जन सुनवाई की मांग उठी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। केंद्रीय जल आयोग की टीम द्वारा बीते दिन पंचेश्वर का भ्रमण करने के बाद बांध के बारे में फिर से क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। महाकाली की आवाज संगठन ने बिना डीपीआर बने जन सुनवाई करने का विरोध किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष एस मसूद हुसैन ने विशेषज्ञों के साथ पंचेश्वर बांध क्षेत्र का निरीक्षण किया। वॉप्कोस कंपनी ने डीपीआर की कमियों को सुधारते हुए नई डीपीआर तैयार करने की बात कही है। महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि डीपीआर और ईआईए की रिपोर्ट जनता के सम्मुख रखने बाद ही जनसुनवाई का कानून के तहत प्रावधान है।
विज्ञापन


उन्होंने नई रिपोर्ट जनता के समक्ष रखने के बाद जन सुनवाई को दोबारा से करवाने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो संगठन दोबारा क्षेत्र में आंदोलन शुरू कर देगा। उसके बाद भी सरकार मनमानी करती रही तो बांध विरोधी संगठन साथ मिलकर न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed