{"_id":"5b2bf2ca4f1c1b5d748b612d","slug":"181529606858-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से शोपीस बना है एसबीआई का एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से शोपीस बना है एसबीआई का एटीएम
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। यहां के मुख्य बाजार में लगा एसबीआई का एटीएम पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। एटीएम में पैसे नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही सुरक्षा ऐजेंसियों के अधिकारियों और जवानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट में लगा एकमात्र एसबीआई का एटीएम 13 जून से बंद पड़ा है। एटीएम में पैसे नहीं होने से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश गड़कोटी ने बताया कि सीमांत के अधिकांश लोग एटीएम पर निर्भर हैं। इसके बावजूद नकदी समाप्त होने के बाद लंबे समय तक एटीएम की सुध नहीं ली जाती है। एटीएम में नकदी नहीं होने से आम उपभोक्ता और व्यापारी परेशान हैं। इतना ही नहीं सीमा पर तैनात एसएसबी, कस्टम, नागरिक पुलिस सहित अन्य सुरक्षा ऐजेंसियों के अधिकारियों और जवानों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने एसबीआई से शीघ्र एटीएम में नकदी डालने की मांग की है।
नकदी संकट से आज मिल सकती है निजात
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में चल रहे नकदी संकट से शुक्रवार को निजात मिलने की उम्मीद है। नकदी मिलने के बाद एटीएम से लोगों को रुपये मिलने लगेंगे। इससे लोगों को घंटों बैंकों की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीमांत जिले में पिछले कई दिनों से नकदी संकट बना हुआ है। नगर व आसपास के अधिकांश एटीएम खाली पड़े हैं। नकदी के लिए एसबीआई मुख्य शाखा में लोगों को घंटों लाइन में लगने को विवश होना पड़ रहा है। नकदी नहीं होने से बाजार में भी सुनसानी छाई है। दुकानदार दिनभर ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। एसबीआई के उप प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि शुक्रवार को एसबीआई चेस्ट में धनराशि आ जाएगी। बताया कि धनराशि मिलने के बाद एटीएम में भी डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते दो अन्य जगहों से भी कैश आने वाला है। इस धनराशि को डीडीहाट, बेरीनाग, धारचूला को भी उपलब्ध कराया जाएगा।