{"_id":"5b2008df4f1c1b6a4d8b6294","slug":"181528826079-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरी होगी गोरघटिया लिफ्ट पेयजल योजना: पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरी होगी गोरघटिया लिफ्ट पेयजल योजना: पंत
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। प्रदेश के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने निर्माणाधीन गोरघटिया लिफ्ट पेयजल योजना के अवशेष बजट को शीघ्र अवमुक्त कराने की बात कही। उन्होंने इस मामले में हीलाहवाली के लिए पेयजल निगम के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
मंगलवार को लोनिवि के अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात में पेयजल मंत्री ने बताया कि बेड़ीनाग के भूमि विवाद की शासन स्तर पर पड़ताल चल रही है। जल्द ही सरकार लोगों के हक में निर्णय लेगी। गंगोलीहाट में मड़कनाली-भामा मोटर मार्ग निर्माण की मांग को ले कर आंदोलन कर रहे लोगों का शिष्टमंडल भी यहां कैबिनेट मंत्री से मिला। मंत्री ने जिलाधिकारी से फोन पर बात करने के बाद आंदोलनकारियों को स्वीकृत सड़क के वन भूमि प्रस्ताव पास होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महामंत्री गिरीश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सत्याल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, जीवन पाठक, महेश पंत, दीपक धानिक, डॉ.चंद्रशेखर पाठक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, इंद्र धानिक आदि मौजूद थे।