फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सैन्य अभ्यास से मजबूत होंगे भारत-नेपाल संबंध

सैन्य अभ्यास से मजबूत होंगे भारत-नेपाल संबंध

Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सैन्य अभ्यास से मजबूत होंगे भारत-नेपाल संबंध
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण 13’ का बैंड और बैगपाइपर की धुन एवं शानदार परेड के बीच समापन हो गया। राष्ट्रगान ‘जन-मन-गण’ की धुन पर दोनों देशों के सैनिकों ने ध्वज कोड सलामी दी। बाद में दोनों देशों के सैन्य उच्चाधिकारियों ने आगंतुक पुस्तिका पर अपने-अपने हस्ताक्षर कर हाथ मिलाया। जवानों को संबोधित करते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा भारत-नेपाल संबंध हर स्तर पर मजबूत होंगे।
विज्ञापन


सेना के मैत्री मैदान में 30 मई से भारत-नेपाल के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हुआ। मंगलवार को इसका समापन किया गया। अभ्यास में भारत की ओर से 13-जेके राइफल कारगिल और नेपाल की गोरखा रेजीमेंट के 600 जवानों ने हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे भारत की ओर से मेजर जनरल नीरज वर्मा चीफ ऑफ स्टाफ हेट क्वाटर उत्तर भारत और नेपाल के मेजर जनरल राजेंद्र कार्की ने परेड की सलामी ली। मेजर जनरल वर्मा ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सैनिकों को आपदा प्रबंधन में दक्ष बनाना है। कहा कि सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के सैन्य और अन्य रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ऐसा लगा कि हम किसी दूसरे देश के नहीं बल्कि अपने देश के सैनिकों के साथ ही अभ्यास कर रहे हैं। नेपाल के मेजर जनरल कार्की ने अभ्यास सूर्य किरण के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सैनिकों को बधाई देते हुए आपसी रिश्तों की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर ब्रिगेडियर अजय कुमार बिज, बिग्रेडियर रंजन मलिक, नेपाल के बिग्रेडियर गणेश बहादुर कार्की, बिग्रेडियर अनंत कार्की समेत कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों को दिए स्मृति चिन्ह
पिथौरागढ़। संयुक्त संबोधन के बाद सैन्य अधिकारियों ने ग्रुप फोटो खींचा। भारत और नेपाल की ओर से सैन्य उच्चाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सेना का मैत्री मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


महिला जवानों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास सूर्य किरण में पहली बार नेपाल की एक महिला अधिकारी और आठ जवान शामिल हुईं। समापन समारोह के बाद भारत के सैन्य अधिकारियों ने महिला जवानों के अच्छे प्रदर्शन और उनकी हौसलाअफजाई के लिए उन्हें सम्मानित किया। 13-जेके राइफल के कमांडिंग आफिसर कर्नल निपुन कृष्णन ने कहा कि जवानों को निचले स्तर से प्रशिक्षण दिया। इसके भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed