{"_id":"5b157edb4f1c1b9d6e8b6464","slug":"181528135387-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के महानिदेशक ने किया वाहिनी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के महानिदेशक ने किया वाहिनी का निरीक्षण
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक रजनीकंत मिश्रा ने डीडीहाट स्थित एसएसबी की 11वीं वाहिनी का निरीक्षण किया और सैनिक सभा के माध्यम से जवानों से बातचीत की। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात जवानों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
एसएसबी के महानिदेशक के 11वीं वाहिनी पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। 11वीं वाहिनी के सेनानी राजेश ठाकुर की अगुवाई में डीजी का स्वागत किया गया। महानिदेशक ने 11वीं वाहिनी की दुर्गम पोस्टों कालापानी, गुंजी में तैनात जवानों और पोस्टों की जानकारी प्राप्त की। वाहिनी के जवानों डीजी ने सैनिक सभा के माध्यम से बातचीत की। जवानों ने भी अपनी समस्या डीजी के समक्ष रखी। जिसके समाधान के लिए एसएसबी के उच्चाधिकारियों का निर्देश दिए गए।
महानिदेशक ने भारत-नेपाल सीमा की व्यापक जानकारी अधिकारियों से ली। महानिदेशक ने भारत-नेपाल सीमा जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला का जायजा लिया। डीजी के साथ एसएसबी के महानिरीक्षक बी श्रीनिवासन, उप महानिरीक्षक बीएस ठाकुर मौजूद थे। भ्रमण के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी छेरिंग दोरजे, किशन यादव, अजीत हेमरोम, देवाशीष त्रिपाठी, मृदुल मौजूद रहे।