{"_id":"59c1530e4f1c1b2e688b580c","slug":"181505841934-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर 12 को होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर 12 को होगी चर्चा
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला के कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 अक्तूबर की तिथि तय कर दी गई है। उसी दिन ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी का फैसला भी हो जाएगा। सीडीओ आशीष चौहान ने बताया कि धारचूला क्षेत्र पंचायत समिति की विशेष बैठक के लिए एसडीएम (सदर) एसके पांडे को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया है।
सीडीओ ने बताया कि 16 सितंबर को क्षेत्र पंचायत धारचूला के 26 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव सौंपा है। इसी पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई जा रही है। इधर, जिन 26 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का शपथपत्र पेश किया था, उनमें से एक सदस्य की 17 सितंबर की रात मृत्यु हो गई है। इस तरह अब अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों की संख्या 25 रह गई है। धारचूला क्षेत्र समिति में वर्तमान समय में कुल 38 सदस्य हैं।
अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने के लिए तीन चौथाई सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है। अब देखना है कि 12 अक्तूबर को होने वाली चर्चा और मतदान के बाद क्या स्थिति सामने आती है।