{"_id":"597388824f1c1b643d8b46ff","slug":"181500743810-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण बनाने का विरोध, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण बनाने का विरोध, सरकार का पुतला फूंका
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर और आसपास के 22 गांवों को मिलाकर प्राधिकरण बनाने का विरोध जारी है। शनिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और भाजपा का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसले को वापस नहीं लिया तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। महर ने कहा कि सरकार ने प्राधिकरण बनाकर जनविरोधी होने का प्रमाण दिया है। प्राधिकरण बनने पर सरकार गरीबों की बेनाप जमीन पर कब्जा कर धन्ना सेठों को बेच देगी। गांव के लोगों के गौचर, पनघट, नौले और धारों पर प्राधिकरण का कब्जा हो जाएगा।
छात्रनेता मनोज महर ने कहा प्राधिकरण बनता है तो शहर के लोगों के साथ ही 22 गांवों के लोगों को भवन के प्लान पास कराने तक के लिए नैनीताल की दौड़ लगानी पड़ेगी। कहा कि किसी भी दशा में प्राधिकरण का गठन नहीं होने दिया जाएगा। बाद में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कमल भंडारी, मनोज धामी, दीपक जोशी, प्रकाश देवली, आनंद धामी, पारस महर, महेश धामी, महेंद्र नाथ, कमलेश कसन्याल, पंकज कुमार आदि थे। उधर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने प्राधिकरण बनाने से पूर्व संबंधित गांवों के लोगों की आम बैठक बुलाने की मांग की है।