फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदा मद से अब तक 41.34 लाख रुपये बांटे

आपदा मद से अब तक 41.34 लाख रुपये बांटे

Wed, 12 Jul 2017 11:00 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
आपदा मद से अब तक 41.34 लाख रुपये बांटे
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने अब तक की आपदा में हुए नुकसान का 41.34 लाख रुपये का वितरण कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में आपदा से अब तक सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


धारचूला-तवाघाट मार्ग पर घटखोला में मलबे की चपेट में आकर वाहन में दबकर मरे लोगों को प्रशासन ने अब तक आपदा से मृत की श्रेणी में नहीं रखा है। आपदा में मरे व्यक्ति के परिजनों को चार लाख रुपये की राशि दी गई है, जबकि पांचों घायलों को 55 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


अब तक आपदा में 18 पशुओं की हानि हुई है। इनको 2.92 लाख रुपये का मुआवजा बांट दिया गया है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 35 मकान के मालिकों को 1.71 लाख रुपये और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 10 मकानों का 4.42 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। बारिश से जिले के 2343 किसानों को 27.25 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। इनकी फसल बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय का कहना है कि जिले के किसी भी हिस्से में होने वाले नुकसान की जानकारी नियंत्रण कक्ष में आ रही है और उस पर शीघ्र कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की बारिश से जिले में कहीं पर भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। प्रमुख सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।

जिले में अभी कई पेयजल योजनाएं ठप
पिथौरागढ़। बारिश और मलबा आने से जिले में कई पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। अस्कोट पेयजल योजना मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसकी मरम्मत का काम एक सप्ताह से चल रहा है। अभी पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। धारचूला तहसील में जाराजिबली पेयजल योजना और बलुवाकोट पेयजल योजना की मरम्मत कर दी गई है। दोनों योजनाओं में एक सप्ताह बाद पानी चलने लगा है। पिथौरागढ़ तहसील में भटकोट पेयजल योजना की भी मरम्मत कर दी गई है। देवलथल तहसील की बमडोली पेयजल योजना, पिथौरागढ़ तहसील की माजिरकांडा पेयजल योजना और चिरकटिया पेयजल योजना की मरम्मत का काम चल रहा है। इन योजनाओं के मूल स्रोत में मलबा भरने से सप्लाई बाधित हुई है।


आपदा के काम में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि आपदा के कामों में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर विभाग के अधिकारी को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। यदि कहीं पर भी गलती पकड़ में आई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावितों की प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed