{"_id":"59665a8b4f1c1be97f8b456b","slug":"181499880075-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड राज्य फुटबाल टीम में मुनस्यारी की तीन बालिकाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड राज्य फुटबाल टीम में मुनस्यारी की तीन बालिकाओं का चयन
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड राज्य अंडर 19 की फुटबाल टीम में मुनस्यारी की तीन बालिकाओं का चयन हुआ है। यह तीनों बालिकाएं बुधवार को हल्द्वानी में होने वाले प्रशिक्षण में भाग लेने रवाना हो गई है।
प्रशिक्षण 23 जुलाई तक चलेगा। उत्तराखंड राज्य महिला अंडर 19 फुटबाल टीम के चयन के लिए पिछले सप्ताह हल्द्वानी में ट्रायल हुआ था। इसमें मुनस्यारी की 10 बालिकाओं ने भाग लिया। इनमें से राजकीय कन्या इंटर कालेज मुनस्यारी की छात्रा रीना बसेड़ा, विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा मनीषा भंडारी और मानसी पांगती का राज्य टीम में चयन हुआ है। इन बालिकाओं का सारा खर्चा जोहार क्लब उठा रहा है।
बताया गया है कि प्रशिक्षण के बाद राज्य की टीम अगले महीने कटक उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी। जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि राज्य की टीम में चयन होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां के तमाम खेल प्रेमियों ने बालिकाओं की उपलब्धि पर खुशी जताई है।