{"_id":"5c7c10fcbdec2275c512503c","slug":"171551634684-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर दुर्योधन ने ईरान में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर दुर्योधन ने ईरान में जीता रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी व्याप्त है।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि 22 से 27 फरवरी तक ईरान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (एलिट पुरुष वर्ग) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेगी ने ईरान और सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के बॉक्सर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल के कड़े रोमांचकारी मुकाबले में नेगी ईरान के बॉक्सर से पराजित हुए। नेगी मूल रूप से विकास खंड मुनस्यारी के दुर्गम क्षेत्र गोरीपार में ग्राम धुरातोली के निवासी हैं। सेना में भर्ती होने के बाद वो 10 वर्षों से बॉक्सिंग खेल रहे हैं। नेगी की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, जन प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है।