{"_id":"5c7ab8bcbdec22089f03cb17","slug":"171551546556-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। हिमपात के कारण सीमांत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुनस्यारी सड़क चौथे दिन हल्के वाहनों के लिए खुल गया है।
सुबह से ही तेज हवाओं का दौर चलता रहा। मुनस्यारी के हंसलिंग, खलियाटॉप, पंचाचूली, नामिक क्षेत्र में शनिवार को दिनभर बर्फबारी होती रही। निचले इलाकों में कई जगह हल्की बारिश हुई। बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानि कि मंगलवार तक बारिश का अंदेशा जताया है।
थल मुनस्यारी मोटर मार्ग बीते बुधवार को भारी हिमपात के कारण बंद हो गया था। लोनिवि ने स्नो कटर लगाकर सड़क से बर्फ हटवाई। शनिवार को शाम चार बजे हल्के वाहनों के लिए सड़क खुल गई है। सड़क में अब भी जोखिम बना हुआ है। सड़क में वाहनों के पास लेने के लिए जगह नहीं बन पाई है। सड़क के किनारे बर्फ पटी पड़ी है। सड़क किनारे से बर्फ हटने के बाद ही भारी वाहनों का संचालन हो पाएगा। आने वाले दिनों में बर्फबारी और बारिश की संभावना के चलते लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।