{"_id":"5c1685ecbdec2253e85c2b1d","slug":"171544979948-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में दयाराणी मिनी झील का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में दयाराणी मिनी झील का उद्घाटन
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक मीना गंगोला ने विकास खंड परिसर के पास मनरेगा के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से बनी दयाराणी झील का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि झील निर्माण से आसपास के दर्जनों गांवों के सूखे जल स्रोतों में पानी की उपलब्धता बनी रहेगी।
रविवार को ढोल-नगाड़े और छलिया नृत्य के साथ मिनी झील का उद्घाटन किया गया। विधायक ने कहा कि झील के रखरखाव, चहारदीवारी और सफाई व्यवस्था के लिए निर्माण समिति से प्रस्ताव तैयार कर उन्हें भेजा जाए। उन्होंने झील के संरक्षण के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। तय समय पर झील निर्माण पर उन्होंने ग्राम पंचायत उपराड़ा मनोज वर्मा और विकास खंड कार्मिकों की भी सराहना की।
ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट ने झील के संरक्षण के लिए निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। हिमोत्थान सोसायटी के विजय अधिकारी ने बताया कि दयाराणी झील का भौगोलिक सर्वे करने के बाद खाल, खंतियों का निर्माण किया गया, जिससे भूजल स्तर बना रहे।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, जिपं उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, गोकुल गंगोला, ललित पाठक, खंड विकास अधिकारी वरुण चौधरी, किशोर पंत, डीआर लोहिया, प्रेम चंद्र, रमेश बोरा, भगवान चंद, शेखर उप्रेती, हरीश पंत, जेई मोहन भट्ट, राजू वर्मा आदि थे।