{"_id":"5beda794bdec22174c7dfa1c","slug":"171542301588-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के साथ ही टैक्सियां भी खचाखच भरकर गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के साथ ही टैक्सियां भी खचाखच भरकर गईं
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में अब भी कमी नहीं आई है। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और टनकपुर रूटों पर बसों के साथ ही टैक्सियां भी खचाखच भरकर रवाना हो रही हैं। बसों में सीट के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
दिवाली के बाद से पिथौरागढ़ से मैदानी रूटों के लिए बसें खचाखच भरकर जा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी हल्द्वानी, दिल्ली और देहरादून जाने वाली बसों में सभी सीटें फुल रही। केमू की बसों में भी यात्रियों ने सुबह ही सीटों पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा जीपों में भी बड़ी संख्या में लोग मैदानी क्षेत्रों को जा रहे हैं। यात्रियों के अधिक होने से जीप चालकों को इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
अगले कुछ दिन और यही स्थिति बने रहने की संभावना है। इधर, जौलजीबी मेला होने से धारचूला रूट पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। बड़ी संख्या में व्यापारी भी सामान के साथ जौलजीबी मेले में जा रहे हैं। अगले 15 दिनों तक इस रूट पर भी बसों और जीपों में यात्रियों की आवाजाही में काफी बढ़ोतरी होगी।