{"_id":"5b57641c4f1c1b466d8b6b46","slug":"171532453916-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता योगेश को डॉ.जीपी गौतम अवार्ड देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता योगेश को डॉ.जीपी गौतम अवार्ड देने की घोषणा
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शारीरिक प्रवक्ता डॉ. योगेश चंद्र जोशी को भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (पेफी) नई दिल्ली द्वारा खेल एवं शारीरिक शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ.जीपी गौतम अवार्ड देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार दस अगस्त को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
महाविद्यालय के प्रवक्ता एमएस कुटियाल ने बताया कि उक्त पुरस्कार अखिल भारतीय स्तर पर शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में देने वाले पुरस्कारों में से एक है। डॉ. जोशी मूल रूप से ग्राम चौकी कनालीछीना के रहने वाले हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान कई खेलों में प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही राज्य स्तरीय शूटर भी रह चुके हैं। वह नागदेव क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं।
उन्होंने खेल अवार्ड का श्रेय परिजनों के साथ ही राइंका मुक्तेश्वर में तैनात गुरु त्रिलोक सिंह बिष्ट को दिया है। उनको अवार्ड मिलने की घोषणा पर महाविद्यालय के स्टाफ ने खुशी जताई है।