{"_id":"5b294adf4f1c1b8c278b6aef","slug":"171529432799-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर सेवाओं से नाराज व्यापार संघ ने बीएसएनल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर सेवाओं से नाराज व्यापार संघ ने बीएसएनल का पुतला फूंका
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेरीनाग(पिथौरागढ़)। संचार सेवाओं में आए दिन खराबी आने से नाराज व्यापार संघ ने बीएसएनएल का पुतला फूंक दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी संचार सेवाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है।
नगर के जीआइसी रोड में मंगलवार को व्यापार संघ अध्यक्ष ललित महरा के नेतृत्व में बीएसएनल का पुतला फूंका गया।
इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि कई दिनों से बीएसएनल में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। व्हाट्सएप भी काम नहीं करता है। मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं आने की समस्या बार-बार पैदा हो रही है। कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है। इसकी जानकारी देने के बाद भी विभाग द्वारा संचार सेवाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। खराब मौसम में बार-बार संचार सेवा बाधित हो जाती है। पुतला दहन करने में राजेश पंत, किशन लाल शाह, विनोद पाठक, दिनेश उप्रेती, गोपाल महरा आदि व्यापारी शामिल थे।