फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अराजक तत्वों ने चंडाक सड़क पर मलबा फेंका

अराजक तत्वों ने चंडाक सड़क पर मलबा फेंका

Mon, 04 Jun 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने चंडाक सड़क पर मलबा फेंका
पिथौरागढ़। अराजक तत्वों ने एक बार फिर चंडाक रोड की दशा खराब करनी शुरू कर दी है। सड़क पर जगह-जगह भवन निर्माण के दौरान निकला मलबा डाल दिया गया है। मलबे से जहां सड़क की खूबसूरती खराब हो रही है, वहीं सड़क के नीचे स्थित पुनेड़ी गांव के लोगों के लिए यह मलबा बरसात में आफत का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को चंडाक सड़क पर सुबह की सैर करने वाले लोगों ने भवन निर्माण से निकला मलबा पड़ा देखा। प्रमुख पर्यटन स्थल चंडाक को यही सड़क जाती है। केएमवीएन, लोनिवि, वन विभाग के गेस्टहाउस में सैलानी, वीआईपी जाते हैं, लेकिन सड़क किनारे मिट्टी, मलबा फेंकने वालों पर कोई अंकुश नहीं लग सका है।
विज्ञापन


मलबा फेंकने का क्रम पिछले दो साल से चल रहा है। वर्ष 2017 की बारिश में मलबा बहकर पुनेड़ी गांव में पट गया था। लोनिवि, पुलिस, प्रशासन का किसी प्रकार का अंकुश न होने से अराजक तत्व बेखौफ सड़क के किनारे मिट्टी, भवन निर्माण के दौरान निकले मलबे को फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर मलबा डालने वाले तत्वों को चिन्हित कर पहले भी कार्रवाई की गई थी, सड़क पर किसने मलबा डाला है, इसकी पड़ताल की जाएगी। इस काम में सीसीटीवी की भी मदद ली जाएगी। मलबा फेंकने वाले से ही मलबा हटवाया जाएगा। -संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed