फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अल्मोड़ा के युवा सीख रहे पैराग्लाइडिंग के गुर

अल्मोड़ा के युवा सीख रहे पैराग्लाइडिंग के गुर

Tue, 20 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के युवा सीख रहे पैराग्लाइडिंग के गुर
पिथौरागढ़। अल्मोड़ा के युवाओं का 17 सदस्यीय दल यहां पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के लिए पहुंचा है। उनको एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन के प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला योजना की मद से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अल्मोड़ा के जिला साहसिक खेल अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने किया।
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक अशोक भंडारी ने बताया कि इस बार प्रशिक्षण देवकटिया की पहाड़ी पर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दवकटिया में अच्छा ढलान है और युवाओं को प्रशिक्षण लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। प्रशिक्षण 27 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण किशोर बोरा, शंकर सिंह, राजेंद्र पुनेड़ा, सागर पुनेड़ा दे रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को युवाओं ने पैराग्लाइडर की मदद से हल्की उड़ान भरी। कुछ युवाओं ने तो हवा में काफी देर तक आनंद उठाया। इस समय पैराग्लाइडिंग के लिए हवा का रुख अनुकूल है। इस सीजन में प्रशिक्षण लेने में ज्यादा कठिनाई नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed