फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दरकोट के दुर्गा मंदिर में झोड़ा-चांचरी की धूम

दरकोट के दुर्गा मंदिर में झोड़ा-चांचरी की धूम

Tue, 05 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
दरकोट के दुर्गा मंदिर में झोड़ा-चांचरी की धूम
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दरकोट के मां दुर्गा मंदिर में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर लगे मेले में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। मेले में दिनभर झोड़ा, चांचरी की धूम मची रही। महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में मंदिर पहुंचीं। दरकोट गांव के कई लोगों ने स्वाधीनता आंदोलन में हिस्सा लिया था। दो वर्ष पहले तक दरकोट में दुर्गा मंदिर बहुत छोटा था। बाद में राजस्थान से आए कारीगरों ने इस मंदिर को स्थानीय पत्थरों की मदद से भव्य रूप दे दिया। मुनस्यारी तहसील में यही मंदिर सबसे आकर्षक है।
विज्ञापन


मंगलवार को लगे मेले के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंदिर में विशेष पूजा हुई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह कार्की ने बताया कि आजादी के आंदोलन के समय इस मंदिर परिसर में बैठकर ही रणनीति तय की जाती थी। वह कहते हैं कि यह मंदिर आज सबसे बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल बन गया है। कई पर्यटक, अध्येता मंदिर में आते रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदिर में कई वर्षों से मेला लग रहा है, लेकिन जब से मंदिर का सुंदरीकरण हुआ है, तब से यहां पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग सुबह से ही मंदिर में एकत्र हो गए थे। देर शाम तक मेला चलता रहा। मंदिर परिसर में कई अस्थायी दुकानें खुली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed