{"_id":"59aae7cc4f1c1b726a8b471a","slug":"171504372684-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सदस्य को सौंपा बांध के विरोध का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सदस्य को सौंपा बांध के विरोध का प्रस्ताव
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। झूलाघाट पहुंचे कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के सामने पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों ने विरोध प्रस्ताव पेश किया। टम्टा ने जनता की इस लड़ाई में पूरा साथ देने का वचन दिया है।
राज्यसभा सदस्य टम्टा ने बांध प्रभावितों के साथ लोनिवि विश्राम गृह के सभागार में बैठक की। इस दौरान लोगों ने बांध से होने वाले नुकसान को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई। टम्टा ने कहा कि बांध की डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी वाप्कोस ने बांध विस्थापितों के अधिकार का कोई जिक्र डीपीआर में नहीं किया है। विस्थापितों को कहां बसाया जाएगा, विस्थापित होने वाले लोगों की संस्कृति, सभ्यता और पर्यावरण को कैसे बचाया जाएगा, इसका भी कोई उल्लेख नहीं है।
कहा कि सरकार यदि बांध प्रभावितों को उजाड़ना ही चाहती है तो तराई में एक साथ पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत के लोगों को बसाया जाना चाहिए। गांवों और कस्बों को उसी रूप में बसाया जाना चाहिए। वहां झूलाघाट कस्बा भी होना चाहिए, जौलजीबी कस्बे का भी अस्तित्व होना चाहिए, उन्हें उसी नाम से जाना जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी। बैठक में मौजूद बांध प्रभावित हेम पंत, भुवन पंगरिया, संजय जोशी, रोहित डिक्टिया, निर्मल लोहिया, मदन भट्ट, सुरेंद्र लुंठी, सुरेश खड़ायत आदि ने बैठक समाप्ति के बाद बांध के विरोध में नारेबाजी की।