{"_id":"597388844f1c1b18368b4838","slug":"171500743812-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमजला इंटर कालेज में 45 मिनट तक रहे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमजला इंटर कालेज में 45 मिनट तक रहे डीएम
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डीएम सी रविशंकर शनिवार को अचानक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नमजला पहुंच गए। करीब 45 मिनट तक डीएम ने छात्राओं से इतिहास, अंग्रेजी और समाज विज्ञान जैसे विषयों की जानकारी ली। इससे पहले डीएम ने जीआईसी मुवानी, राजकीय हाइस्कूल रिणबिछुल, नाकोट, प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूल दरकोट का भी निरीक्षण किया। सिर्फ रिणबिछुल हाइस्कूल में उनको पढ़ाई का स्तर ठीक मिला। अन्य विद्यालयों की स्थिति देख डीएम इतने नाराज दिखे कि उन्होंने शिक्षकों का वेतन काटने और जांच के बाद कुछ शिक्षकों के निलंबन तक की सिफारिश का फैसला लिया है।
डीएम ने बताया कि हर विद्यालय में शौचालय की हालत बेहद खराब है। मुवानी जीआईसी में तो कई बच्चे मोबाइल फोन लेकर घूमते दिखे। उन्होंने मुवानी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को अपना फोन नंबर देते हुए कहा है कि यदि कोई शिक्षक नहीं पढ़ाएगा तो उसकी जानकारी तत्काल दें। डीएम ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों में रोशनी का सही प्रबंध नहीं है। कंप्यूटर शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि वह लगातार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे और यदि विद्यालय में कमी पाई गई तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।