फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ड्रेस कोड और ऑनलाइन प्रवेश के खिलाफ आंदोलन जारी

ड्रेस कोड और ऑनलाइन प्रवेश के खिलाफ आंदोलन जारी

Thu, 20 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
ड्रेस कोड और ऑनलाइन प्रवेश के खिलाफ आंदोलन जारी
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों का धरना जारी है। छात्रों ने ड्रेस कोड, ऑनलाइन प्रवेश और सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में यह आंदोलन शुरू किया है।
विज्ञापन


छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर नए नियम थोपकर परेशान करने का आरोप लगाया। छात्रनेता करन खाती और कमलेश कन्याल ने कहा कि नए नियमों को लागू करते समय प्रशासन इस बात का कोई ध्यान नहीं देता कि इससे छात्रों को कितनी दिक्कतें होंगी। पहले ऑनलाइन प्रवेश का नियम लागू किया गया। जब प्रवेश की तिथि नजदीक आई तो इसे बदलकर ऑफलाइन कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि प्रवेश और ड्रेस कोड के नाम पर यदि किसी विद्यार्थी का उत्पीड़न हुआ तो इसका विरोध किया जाएगा। बृहस्पतिवार को धरने पर सूरज वल्दिया, लक्ष्मण महर, तरुण जोशी, शुभम कार्की, करन पुजारा, राजा वल्दिया आदि छात्र बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed