{"_id":"596f980c4f1c1b02748b46c5","slug":"171500485644-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती के खिलाफ मुनस्यारी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती के खिलाफ मुनस्यारी में प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा और चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते में कटौती बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मुनस्यारी तहसील के मवानीदवानी, शिलिंग, मदरमा, घरुड़ी, मनकोट, दारमा, फरवाकोट, बिंदी, सेरा, बोना, तोमिक, लोधी आदि गांवों में पिछले एक महीने से बिजली सप्लाई ठप है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
कहा कि प्रदेश सरकार को आम लोगों की समस्या हल करने की कोई चिंता नहीं है। प्रशासन का तंत्र बेहद कमजोर हो गया है। अधिकारियों की बात को कर्मचारी नहीं मानते। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, प्रकाश गोस्वामी, दान सिंह बगरी, विक्रम दानू, चरण बिष्ट, देवा राणा, योगेश फर्स्वाण आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।