फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खुले में पंप, अन्य उपकरण रखने पर आरोपपत्र तैयार करें

खुले में पंप, अन्य उपकरण रखने पर आरोपपत्र तैयार करें

Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खुले में पंप, अन्य उपकरण रखने पर आरोपपत्र तैयार करें
पिथौरागढ़। पेयजल, वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पिथौरागढ़ के लिए बन रही आंवलाघाट पेयजल योजना का काम दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने विद्युत यांत्रिक खंड अल्मोड़ा द्वारा योजना के पंप और महंगी मशीनें में खुले में रखने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू को संबंधित के खिलाफ आरोपपत्र तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि पंप और मशीनों को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा हो तो जिम्मेदार अधिकारी से इसकी वसूली की जाए।
विज्ञापन


मंत्री ने निर्माणाधीन आंवलाघाट पेयजल का निरीक्षण किया। उन्होंने बांस में बन रहे पंप हाउस और बिजली सब स्टेशन के काम को तेजी से करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि योजना को इस साल के अंत तक हर हाल में पूरा करना है, ताकि जनवरी 2018 से योजना का पानी जनता को उपलब्ध हो सके। उन्होंने पेयजल निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों से योजना की प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने पंपों और अन्य मशीनों की सुरक्षा के लिए योजना पूरी होने तक यांत्रिक खंड के एक अवर अभियंता को स्थल पर तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान मंत्री ने बांस क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मामला उठाते हुए कहा कि 5 किलोलीटर क्षमता के टैंक से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस टैंक की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। जजुराली के लोगों ने महीने में एक बार वाहन के जरिए क्षेत्र में रसोई गैस बंटवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने एसडीएम सदर एसके पांडे को कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से क्षेत्र में रसोई गैस बंटवाने के निर्देश दिए। भ्रमण में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर, ललित मोहन धानिक, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पवन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed