फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

विज्ञापन
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/डीडीहाट/चंपावत/लोहाघाट। गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सिटी पब्लिक स्कूल में सुंदरकांड हुआ। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरु की महिमा बताई। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने भी गुरु की महत्ता पर रोशनी डाली। विद्यालय के प्रबंधक नवीन कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य त्रिलोचन उपाध्याय ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में गुरु को जीवन का आधार बताया गया। आशुतोष महाराज की शिष्या भक्ति प्रभा भारती ने गुरु की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने किया। इस मौके पर डीएम सी रविशंकर, एसडीएम एसके पांडे, भाजपा नेता राजेंद्र रावत, मनोज पांडे, कमल पुनेड़ा आदि उपस्थित थे। बाद में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


बेड़ीनाग के महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर महर्षि महेश योगी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख रेखा भंडारी ने महर्षि महेश योगी का स्मरण किया। कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलकर ही वैश्विक शांति और अजेयता स्थापित की जा सकती है। समारोह के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् और पूर्व प्रधानाचार्य डा. चंद्रशेखर पाठक थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या राजेश्वरी भाकुनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम दिखाए। महर्षि संस्थान द्वारा महर्षि महेश योगी की जीवन यात्रा पर आधारित पुस्तक महर्षि जी-100 वर्ष का विमोचन किया गया। संचालन बबीता भंडारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट के बैकुंठधाम गीता योग केंद्र में गुरु पूर्णिमा पर हवन, कीर्तन, भंडारे का आयोजन हुआ। बैकुंठधाम के संचालक डीएस पांगती ने सभी का स्वागत किया। गुरु पूर्णिमा पर नगर क्षेत्र में कई जगह कार्यक्रम हुए।

चंपावत में गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में गुरु की महत्ता पर व्याख्यान दिए गए। जिला प्रभारी लोकमणि पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ.डीडी जोशी ने कहा कि बिना गुरु के मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। बाद में पतंजलि योगपीठ की ओर से दिए गए निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में डॉ. भुवन जोशी, बीडी फुलारा, एलपी पाठक, एनडी गड़कोटी, नारायण राम टम्टा, चंद्रकला सौन आदि मौजूद थे।


लोहाघाट में गोरखानगर के युवा भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत के बाद गुरुदेव आपके चरणों में, अंबे जगदंबे आदि कार्यक्रम पेश किए। विशिष्ट अतिथि राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने महर्षि महेश योगी के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार ने ज्ञान पुस्तक, महा मीडिया मासिक, वार्षिक कलेंडर, महर्षि जन्म शताब्दी की डीवीडी का विमोचन किया। निर्मला पंत और अनामिका देउपा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, भावना कलौनी, चांद बोहरा, गोविंद बोहरा, कमल कुलेठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed