{"_id":"595fc4ef4f1c1b8d4e8b45b2","slug":"171499448559-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बस गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में बस गिरी, पांच घायल
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक बस दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। इनमें 2 की हालत गंभीर है। दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू से दार्चुला के लिए चली उग्रतारा यातायात कंपनी की बस शुक्रवार सुबह 8 बजे जैसे ही बैतड़ी जिले की सीमा के पास सुर्नया गांवपालिका वार्ड संख्या 3 के पास से गुजर रही थी, तभी मलबा आने के कारण धरमघर के पास बस सड़क से 200 मीटर नीचे फिसलते हुए चली गई।
बस में सवार सुर्नया वार्ड संख्या 3 के रामदत्त भट्ट, दोड़ाकेदार गांव पालिका वार्ड संख्या 6 के हरि सिंह कार्की, दीपक लुहार, डोटी जिले के गैरा गांव के लोकेश बोहरा और जोगाबुड़ा के भरत बिष्ट घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन लाया गया। बैतड़ी प्रहरी कार्यालय ने बताया कि लोकेश बोहरा और भरत बिष्ट की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को हायर सेंटर भेज दिया गया है। बस में चालक-परिचालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें से चालक-परिचालक ने कूद मार दी।