{"_id":"59401d4b4f1c1b1b0b8b4602","slug":"171497374027-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में स्वच्छता के कामों से पंचायत प्रतिनिधि खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में स्वच्छता के कामों से पंचायत प्रतिनिधि खुश
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गांवों में स्वच्छता के कामों से पंचायत प्रतिनिधि खुश
पिथौरागढ़। बागेश्वर और अल्मोड़ा से आए पंचायत प्रतिनिधियों के दल ने यहां कई गांवों का भ्रमण किया। जिला मुख्यालय के पास कुसौली गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए कामों से पंचायत प्रतिनिधि खासा प्रभावित हुए। कुसौली के युवा प्रधान रघुवीर सिंह ने स्वच्छता के लिए गांव में नाली निर्माण, शौचालय निर्माण, कूड़ा निस्तारण की बेहतरीन व्यवस्था की है। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के भ्रमण में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वहां के गांवों में किए जा रहे कामों को रघुवीर सिंह इस जिले के गांवों में भी लागू करना चाहते हैं। यह दल पंचायतीराज निदेशालय देहरादून के निर्देश पर यहां पहुंचा।
बागेश्वर के पंचायत प्रतिनिधियों ने सतगढ़ गांव का भी दौरा किया। उसके बाद कुसौली गांव का भ्रमण करने पर यह दल खासा प्रभावित हो गया। कुसौली गांव में धारे, नौलों के संरक्षण के बेहतरीन कदम उठाए गए हैं। वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग किया गया है। सोलर पेयजल योजना से लोगों को फायदा मिल रहा है। दल के सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय कुसौली, कामाक्षा मंदिर का भी दौरा किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी, समाजसेवी दीपक लुंठी, जिला पंचायतीराज अधिकारी सुरेंद्र नाथ, खंड विकास अधिकारी श्याम चंद, सहायक विकास अधिकारी डिगंबर बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी महिपाल कोहली, हेमा पटियाल, ग्राम विकास अधिकारी कर्णप्रिया महर, प्रधान सुरेश कसनियाल, हरीश प्रसाद आदि थे।
बागेश्वर से आए दल में कौसानी की जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कोरंगा, बागेश्वर की कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, प्रधान नंदी देवी, किरन मलकानी, हंसी देवी, हरीश मनराल, प्रवीण राम, पूरन पांडे, शिव राम, सुरेंद्र बिष्ट, नवीन कठायत, अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी मुकेश सती, बागेश्वर के नोडल अधिकारी बसंत भट्ट शामिल थे।