{"_id":"593ec9f01126f499478b4591","slug":"171497287152-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सैणराथी से नामिक के लिए सड़क बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सैणराथी से नामिक के लिए सड़क बनेगी
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अब सैणराथी से नामिक के लिए सड़क बनेगी
पिथौरागढ़। सोमवार को बेड़ीनाग में एसडीएम विवेक प्रकाश ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिकारियों और नामिक, गौला, होकरा के लोगों के साथ बैठक कर नामिक के लिए स्वीकृत सड़क के निर्माण पर चर्चा की। तय हुआ कि नामिक के लिए सैणराथी से सड़क बनेगी। 22 जून को पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिकारी वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का संयुक्त निरीक्षण करेंगे। वहीं, नामिक के लोग आंदोलन को लेकर अडिग हैं।
नामिक के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने से खफा नामिक की प्रधान तुलसी जैम्याल और क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह जैम्याल ने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। गांव के लोगों ने एक जुलाई को जिला मुख्यालय कूच करने का एलान किया था। 3 जून को मीडिया में खबर आने के बाद 6 जून को डीएम के निर्देश पर बेड़ीनाग के एसडीएम विवेक प्रकाश ने होकरा में नामिक, होकरा के लोगों से वार्ता की। सड़क को गौला सड़क से लिंक करने पर सहमति बनी।
तय हुआ कि 12 जून को इस संबंध में लोनिवि, पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिकारियों और नामिक, होकरा, गौला के लोगों बैठक की जाएगी। उसी के अनुरूप सोमवार को बेड़ीनाग के एसडीएम ने बैठक ली। अब सैणराथी से सड़क निर्माण पर सहमति बनी है। बैठक में होकरा के प्रधान सुंदर सिंह, गौला के पूर्व प्रधान जसमल राम, गौला की प्रधान आनुली देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह जैम्याल, लोनिवि, पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं, नामिक के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह जैम्याल ने बताया कि गांव के लोग सड़क निर्माण के लिए सितंबर तक का समय विभाग को देने के लिए तैयार है, लेकिन विभाग और समय चाहता है। उन्होंने कहा 17 किमी सड़क के लिए 19 करोड़ रुपये मंजूर हैं। सड़क का निर्माण होना चाहिए। सड़क का निर्माण शुरू नहीं होता है तो ग्रामीण एक जुलाई को जिला मुख्यालय कूच पर अडिग हैं। उसी दिन नामिक की प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। बताया है कि आंदोलन की रणनीति के लिए 22 जून को नामिक के लोग बैठक करेंगे।