{"_id":"593d768f4f1c1b84398b4599","slug":"171497200271-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक दाम पर शराब बेचने के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक दाम पर शराब बेचने के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक दाम पर शराब बेचने के खिलाफ प्रदर्शन
थल (पिथौरागढ़)। शराब की दुकानों में अधिक मूल्य वसूलने के खिलाफ थल के लोगों ने प्रदर्शन किया। शराब की दुकानों में मची लूट समाप्त न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोगों ने शराब की दुकानों में लूट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि शराब की दुकान में 90 रुपये का पौव्वा डेढ़ सौ रुपये में और 300 रुपये की बोतल 600 में बेची जा रही है। शराब की दुकान में खुलकर लूट मची है।
इन लोगों ने शराब की दुकान में निर्धारित मूल्य पर शराब दिलाने के साथ ही नेशनल हाइवे से मात्र 50 मीटर की दूरी पर खोली गई शराब की दुकान को तय सीमा 250 मीटर दूर खोलने की मांग की है। प्रदर्शन में राम सिंह रावत, हीरा लाल गुप्ता, प्रकाश पांडे, मनोज सिंह खर्कवाल आदि शामिल थे।