{"_id":"5c7ebff5bdec2214216cb9a3","slug":"161551810549-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सालय की बदहाली से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सालय की बदहाली से रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। महिला चिकित्सालय की बदहाली से व्यापारियों में रोष पनपने लगा है। उन्होंने शीघ्र अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सीएमओ से जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का निजी संस्थानों में निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की मांग उठाई।
उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंगलवार को नगर अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी ऊषा गुंज्याल से मिले और ज्ञापन सौंपा। महिला चिकित्सालय में न तो रेडियोलॉजिस्ट तैनात है और न ही अल्ट्रासाउंड मशीन कार्य कर रही है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक कराने और पूर्णकालिक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की।
कहा कि गर्भवती महिलाओं को अधिक धनराशि देकर निजी संस्थानों में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। उन्होंने सीएमओ से जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का निजी संस्थानों में निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की मांग उठाई। उन्होंने नवजात शिशुओं को उपचार देने के लिए एनआईसीयू मशीनों को ठीक करने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष कैलाश वर्मा, महामंत्री जनक जोशी, भावना लोहनी, नम्रता बोहरा, मनीष चौधरी, आशीष सौन शामिल रहे।