{"_id":"5c7abfa3bdec22738813c6dc","slug":"161551548323-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा का नेशनल बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा का नेशनल बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की बॉक्सर नेहा मेहता और नेहा कसन्याल का यूथ महिला नेशनल बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी शिविर में प्रतिभाग के लिए रोहतक (हरियाणा) पहुंच गई हैं। साई नेशनल बॉक्सिंग अकादमी रोहतक में 25 फरवरी से शुरू हुआ शिविर 8 अप्रैल तक चलना है।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि नेहा मेहता ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 26 से 30 नवंबर 2018 तक गुवाहाटी (असम) में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक और पुणे (महाराष्ट्र) में 9 से 20 जनवरी तक खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। नेहा कसन्याल ने 4 जनवरी से 9 जनवरी तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित 64वें स्कूली नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक और पुणे (महाराष्ट्र) में 9 से 20 जनवरी तक हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीता था।
नेहा मेहता जिला खेल कार्यालय के अधीन स्पोर्ट्स हॉस्टल में कृष्ण सिंह महर और सुनीता मेहता रावत से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं हैं। नेहा कसन्याल साई ट्रेनिंग सेंटर देवसिंह मैदान में भाष्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण प्राप्त करतीं हैं। मेहता और कसन्याल की उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी वंदना समेत तमाम लोगों ने खुशी जताई है।