{"_id":"5c38cf96bdec2273a74ceb23","slug":"161547227030-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 1277 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 1277 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सेवायोजन विभाग की ओर से एक दिनी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए 2078 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 2865 रिक्तियों के सापेक्ष 1277 अभ्यर्थियों का कंपनी प्रतिनिधियों ने चयन किया। ।
शुक्रवार को केएनयू राइंका में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने किया। मेले में सिडकुल पंतनगर, हरिद्वार, देहरादून, सितारगंज और स्थानीय स्तर में स्थापित औद्योगिक इकाइयों एचसीएम माइल स्टोन, यशस्वी एकेडमी, अपोलो होमकेयर, वाईएसएफ ड्यूक्स पंतनगर, बजरंग कंसलटैंसी सर्विसेज, एनएच124 लोहाघाट डिवीजन, केआईटीएम होटल मैनेजमेंट खटीमा, आईक्या ह्यूमन कैपिटल, डीएचएफएल, एसबीआई लाइफ, रिलायंस, वोडाफोन, न्यू बियरशिवा स्कूल, द एशियन एकेडमी, एसआईएस सिक्योरिटी समेत 21 औद्योगिक इकाइयों ने प्रतिभाग किया।
मेले में विभिन्न जिलों के 2078 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 2865 विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष 1277 अभ्यर्थियों का मेले में कंपनियों ने चयन किया। चुने गए प्रतिभागियों को कंपनियों ी ओर से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिले इसके लिए कौशल विकास आदि के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
निदेशक सेवायोजन जेएस नगन्याल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ पहाड़ी जनपदों में रोजगार मेले का आयोजन कर बेराजगारों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वंदना, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला, जिला सेवा योजना अधिकारी वाईएस रावत, बागेश्वर शंकर बोरा आदि मौजूद रहे।