{"_id":"5c38cf92bdec2273554f3a4f","slug":"161547227026-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने दी भारी हिमपात की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग ने दी भारी हिमपात की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। आसमान में घने बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बन रही है। बर्फीली हवाएं चलने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई है।
जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को तड़के बादल छाए रहे। अलबत्ता बाद में गुनगुनी धूप निकल आई। दोपहर की अच्छी धूप खिली रही। बाद में आसमान बादलों से ढक गया। शाम के समय चुभन भरी हवाएं चलने से लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में भारी बर्फवारी और बारिश की संभावना और ऊपरी क्षेत्रों में हिम स्खलन की संभावना जताई है। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र देहरादून के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला ने लोगों से सावधान रहने का अनुरोध किया है।