{"_id":"5beda786bdec2269a77173b9","slug":"161542301574-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा शुरू करने की मांग पर लिया मौनव्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा शुरू करने की मांग पर लिया मौनव्रत
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे मनोज जोशी (एमएल) ने हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मौनव्रत धारण कर लिया है। मनोज जोशी ने कहा कि नैनीसैनी हवाई सेवा को लेकर आम जनता के साथ ठगी हुई है, इसके खिलाफ वह सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर रहे हैं।
बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पिथौरागढ़ आ रहे सीएम का विरोध करने पर मनोज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हिरासत से छूटने के बाद उन्होंने मौन व्रत और भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे उन्होंने नगरपालिका के पास शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर मौन व्रत धारण करने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि नैनी सैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान शुरू नहीं होने से सीमांत की जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। जब तक जनता के लिए नियमित उड़ान शुरू नहीं हो जाती, वह सत्याग्रह करेंगे।