{"_id":"5b2d3cb04f1c1b694d8b7e49","slug":"161529691312-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने समीक्षा में दिए विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने समीक्षा में दिए विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017-18 में की भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर की गई विभिन्न घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की। उन्होंने घोषणाओं को शतप्रतिशत धरातल पर दिखें, इसके लिए सभी विभागों को एक निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। ताकि इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जिले में लोनिवि, सिंचाई एवं पेयजल विभाग के अंतर्गत की गई घोषणाओं के तहत किए कार्यों की समीक्षा की। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि वर्ष 2017 में 10 एवं वर्ष 2018 में 21 योजनाओं की घोषणा में से 25 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है। शेष योजनाओं में विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अवगत कराया कि वर्ष 2017 एवं वर्ष 2018 में तीन घोषणाएं थरकोट झील निर्माण, तहसील धारचूला के ऐलागाड़, तवाघाट में तटबंध निर्माण का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने होम स्टे आदि को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि पिथौरागढ़ में होमस्टे योजना में मुनस्यारी के सरमोली, दारमा घाटी में पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इन गांवों में होमस्टे के अंतर्गत वर्तमान में पर्यटक गांव में आकर रुक रहे हैं। जिले के अन्य गांवों को भी होमस्टे योजना में चिन्हित किया गया है। डीएम ने 10 जुलाई तक जिले में 200 परिवारों का होमस्टे में पंजीकरण करा लेने की बात कही।
विज्ञापन