{"_id":"5a9052a64f1c1bca798bb65a","slug":"161519407782-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च से आमरण अनशन करेंगे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च से आमरण अनशन करेंगे आंदोलनकारी
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हलियाडोब से ओखरानी, लछीमा होते हुए नाचनी तक प्रस्तावित मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर 16 मार्च से जारी क्रमिक अनशन को अब पांच मार्च से आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर चक्काजाम भी किया जाएगा। इस बीच क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर नाथू राम और मनोहर राम बैठे। आंदोलन में सभी गांवों के लोग हिस्सा ले रहे हैं।
अनशन स्थल पर हुई सभा में कैप्टन गोपाल सिंह ने कहा कि अब इस आंदोलन का मुख्य मकसद सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने और छह किलोमीटर सड़क बनाने के बाद काम छोड़ने के कारणों की जांच की मांग है। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था का यह सड़क एक ऐसा नमूना है, जिसमें अधिकारियों ने जमकर मनमानी कर दी।
शुक्रवार को देवीदत्त पाठक, गोपाल सिंह मेहता, शेर सिंह कार्की, मोहन चंद्र पाठक, पद्म सिंह कार्की, जगदीश चंद्र पाठक आदि ने धरना दिया। महिलाएं भी धरने पर बैठ रही हैं। रात के समय क्रमिक अनशन स्थल पर कीर्तन, भजन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
विधायक मीना गंगोला ने सड़क का निर्माण जल्दी पूरा कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कहा है कि सड़क निर्माण के लिए वन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र पहले ही मिल चुका है। यदि यह सड़क पीएमजीएसवाई को सौंप दी जाए तो निर्माण का काम तेजी से हो सकता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही इस मामले में कार्रवाई हो जाएगी।