{"_id":"5a53addc4f1c1b3f428b49e3","slug":"161515433436-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जला कर निकलते वाहन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है। सुबह के समय शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। यह रविवार की तुलना में 0.4 डिग्री बढ़कर 1.4 डिग्री हो गया। अधिकतम तापमान भी सोमवार को 15.1 डिग्री रहा। चंडाक, मोस्टामानू में न्यूनतम तापमान शून्य पर है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी।
मुनस्यारी में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे रहा। खलियाटॉप में तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे चल रहा है। खलियाटॉप में कुछ पर्यटक अभी भी मौजूद हैं। जिले के सभी स्थानों पर इस समय पाले का असर बना है। रात के तापमान में भारी गिरावट आने के कारण यह स्थिति पैदा हो रही है। चंडाक, मोस्टामानू में सुबह के समय गिरने वाले पाले से सामान्य जीवन पर असर पड़ रहा है। लोग धूप निकलने तक घर से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। घाटी वाले इलाकों में सुबह छाने वाला कोहरा नई आफत पैदा कर रहा है। सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण वाहन संचालन में भी परेशानी हो रही है। थल, जौलजीबी, घाट, पनार, मुवानी में सुबह के समय घना कोहरा रहता है।
पिछले साल 17 जनवरी को शून्य से नीचे गया तापमान
पिथौरागढ़। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का क्रम सामान्य प्रक्रिया है। इस समय रात के समय आसमान साफ रहता है। इस कारण पाला ज्यादा गिरता है। यदि बादल छा जाएं और बारिश हो जाए तो पाला कम मात्रा में गिरेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में सुधार आ जाएगा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 17 जनवरी 2017 को पिथौरागढ़ नगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे आ गया था। उस दिन न्यूनतम तापमान -0.3 रिकॉर्ड हुआ था। इस बार सात जनवरी को सबसे कम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात के समय आसमान साफ रहेगा और पाला गिरेगा। इससे तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। जमीन पर नमी का स्तर बढ़ते ही तापमान भी सुधरने लगता है। सोमवार को भी नमी का स्तर 55 प्रतिशत रहा।