{"_id":"5a2c1a544f1c1b60678c043c","slug":"161512839764-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों से जुर्माना वसूलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों से जुर्माना वसूलें
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि नगर की सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों से जुर्माना वसूल किया जाए और जो लोग सड़क के किनारे निर्माण सामग्री रख रहे हैं उनके खिलाफ रोड साइड कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। डीएम ने शनिवार को नगर के कई हिस्सों का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
डीएम ने नगर में निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों और शौचालयों का निर्माण तेजी से पूरा करने को कहा। कहा कि जहां पर शौचालयों की जरूरत है, उसके प्रस्ताव शीघ्र बनाएं और एक हफ्ते के भीतर निर्माण शुरू करें। डीएम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि कूड़ादानों को निर्धारित स्थानों पर रखा जाए और उनसे नियमित कूड़ा उठाने का काम किया जाए। भ्रमण के दौरान डीएम ने पाया कि कुछ स्थानों पर पेयजल लाइन अनियंत्रित तरीके से बिछाई गई है।
कलमठों के भीतर पेयजल लाइन का जाल बिछाने से वह बंद हो रहे हैं। कई जगह नालियों में भी पेयजल लाइन डाली गई है। इससे नालियों के बंद होने का खतरा रहता है। डीएम ने सिल्थाम से रई तक खुली नालियों के ऊपर पटाल डालने के भी आदेश दिए हैं। सड़कों के किनारे और नालियों पर किए जा रहे अतिक्रमण पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़कों के किनारे वाहनों को धोने पर पूर्ण रोक लगाने के आदेश दिए गए। डीएम ने बताया कि ग्रिफ बैंड के पास और जाखनी में नया वाहन पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। भ्रमण में उनके साथ एडीएम मोहम्मद नासिर, बीआरओ के कमांडिंग अफसर ले. कर्नल प्रदीप कुमार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी थे।