{"_id":"59b573bb4f1c1be77f8b5a54","slug":"161505063867-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला के क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला के क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख से नाराज
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदस्य ब्लॉक प्रमुख की कार्यशैली, विकास कार्यों के लिए धन के असमान वितरण, मनरेगा की योजनाओं का मनमाने तरीके से वितरण को लेकर नाराज हैं। पता चला है कि लंबे समय से नाराज चल रहे 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य रविवार को पिथौरागढ़ रवाना हो गए हैं और सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। धारचूला विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 40 है।
बताया गया कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ असंतोष की सुगबुगाहट विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही शुरू हो गई थी। ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर कांग्रेस से जुड़े हैं। उनके खिलाफ भाजपा समर्थित सदस्य एवं कुछ अन्य सदस्य अब मोर्चा खोल चुके हैं। इन लोगों का साथ भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल दे रहे हैं। यदि 27 सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। सदस्यों का आरोप है कि विकास योजनाओं के लिए आने वाले धन का असमान वितरण किया जा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख अपने गुट के सदस्यों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। मनरेगा की योजनाओं में भी धन वितरण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। फिलहाल, इस प्रकरण में सही तस्वीर सोमवार को ही सामने आएगी। इस मामले को लेकर रविवार को पूरे दिन गहमागहमी रही। उधर, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि कुछ विपक्षी लोग उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उनकी कुर्सी को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।