{"_id":"59aee1134f1c1bab078b46e4","slug":"161504633107-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने मुनस्यारी ब्लाक कार्यालय में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने मुनस्यारी ब्लाक कार्यालय में जड़े ताले
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वित्त आयोग की धनराशि में की गई कटौती वापस लेने, मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को यहां के प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के कारण ब्लॉक कार्यालय के काम काफी देर तक ठप रहे। प्रधानों ने इन मांगों को लेकर 11 सितंबर से बेमियादी धरना शुरू करने का ऐलान किया है।
प्रधान संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष खुशाल सिंह ज्येष्ठा के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने कहा कि सरकार प्रधानों की किसी भी मांग को नहीं मान रही है। वित्त आयोग की राशि में कटौती के कारण गांवों में विकास के काम ठप हो गए हैं। सरकार के सामने यह मुद्दा कई बार रख दिया गया है, लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासन देकर टाला जा रहा है।
प्रधानों ने कहा कि पंचायतीराज एक्ट के प्रावधान लागू किए जाएं और प्रधानों को सरकारी विभागों के नियंत्रण का अधिकार दिया जाए। इस दौरान प्रधान बसंती देवी, शांति देवी, किशोर मेहता, रुद्र सिंह, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।