{"_id":"59626ad54f1c1baf3d8b4661","slug":"161499622101-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्राएं गंगोलीहाट में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्राएं गंगोलीहाट में मिली
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला/बनबसा। यहां से लापता दोनों छात्राएं गंगोलीहाट में मिल गई हैं। पुलिस दोनों को लेकर यहां पहुंच गई है और पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि छह जुलाई को नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं घर में बिना बताए लापता हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी थानों में संपर्क किया। रविवार को दोनों छात्राएं गंगोलीहाट में मिल गई।
उधर, लापता छात्राओं की तलाश में बनबसा पुलिस ने नेपाल सीमा पर अभियान चलाया। शनिवार शाम को लापता छात्राओं की तलाश में पुलिस ने बनबसा में कई वाहनों में सघन चेकिंग की। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसों में छात्राओं को तलाशा। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि छात्राओं की तलाश में एक टीम बसों की चेकिंग कर रही थी तो दूसरी टीम को नेपाल सीमा पर छात्राओं की तलाश में लगाया गया था। रविवार को भी पुलिस ने नेपाल बार्डर पर वाहनों, रिक्शा तांगों, मैजिक स्थित, ई-रिक्शा आदि की तलाशी ली।