फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   यूथ बॉलीबाल अंडर 19 में ए टीम विजयी

यूथ बॉलीबाल अंडर 19 में ए टीम विजयी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
यूथ बॉलीबाल अंडर 19 में ए टीम विजयी
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। क्षेत्रीय टीमों के बीच खेली जा रही यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंडर 19 में ए टीम और सीनियर वर्ग में संयुक्त रूप से ए और बी टीमों ने जीता।
विज्ञापन


राइंका के खेल मैदान में प्रतियोगिता के फाइनल मैच बीते दिन खेले गए। अंडर 19 में ए टीम ने डी टीम को 25-16, 25-18, 25-16 से हराया। सीनियर वर्ग में ए टीम और बी टीम के बीच मुकाबला हुआ। पहले सेट में ए टीम 25-23 और तीसरे सेट में 25-23 से जीती। इसी तरह बी टीम दूसरे सेट में 25-21 से चौथे सेट में 25-21 से जीती। अंधेरा होने और बिजली की व्यवस्था न होने से रेफरी मोहन भट्ट, कैलाश भट्ट, आयोजक मंडल के दशरथ खड़ायत, दिवाकर भट्ट और संजीव जोशी ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों को विजयी घोषित किया। लाइनमैन सुनील, मुकेश, शुभम, स्कोरर क्रिश कुंवर, विरेंद्र बिष्ट रहे।
विज्ञापन


आयोजन युवा शक्ति समिति द्वारा किया गया। फाइनल के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष महेश चंद्र, डॉ. पी पंगरिया, एसएसबी सी कंपनी की एसआई मधु सिंह ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। समिति की अध्यक्षा अंजलि ने सफल आयोजन पर आभार जताया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में एसआई कंचन कुमार पड़लिया, अंबिका धामी, पिंकी, भूपेंद्र चंद, रोहित धामी, आलोक शर्मा, भूपेंद्र राम, बेला बिष्ट, ललित भट्ट, अंकुर, मोहन चंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed