फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सहकारिता के वार्षिक अधिवेशन में महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

सहकारिता के वार्षिक अधिवेशन में महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता के वार्षिक अधिवेशन में महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर
पिथौरागढ़। गुरना माता आजीविका स्वायत्त सहकारिता का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया थे। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को व्यवसाय के संबंध में जरूरी टिप्स भी दिए। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आर्थिक रूप से सक्षम होने पर महिलाओं की स्थिति में सुधार हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट ने कहा कि आज महिलाएं आजीविका वृद्धि के प्रति जागरूक हैं।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ सुनील जोशी और सपना नागी ने परियोजना की जानकारी दी। सहकारिता के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने बजट और सहकारिता की गतिविधियों से अवगत कराया। आरसेटी से आई बसंती खड़ायत ने चलाए जा रहे लाभकारी प्रशिक्षणों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मी भट्ट केे महिला सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों की 250 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed