फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बैडमटिंन के एकल खिताब पर मनोज का कब्जा

बैडमटिंन के एकल खिताब पर मनोज का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
बैडमटिंन के एकल खिताब पर मनोज का कब्जा
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। इंडो-नेपाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल प्रतियोगिता का फाइनल और डबल्स के सेमीफाइनल मैच खेले गए। डबल्स का फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय अस्पताल स्थित मैदान में चल रही प्रतियोगिता का एकल मुकाबला भारत के मनोज राज जोशी और नेपाल के लोकेश ठगुन्ना के बीच खेला गया। मैच में मनोज ने लोकेश को 21-17, 21-18 के सीधे सेट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। डबल्स के पहले सेमीफाइनल में भारत के पुष्कर चंद, मनोज की टीम ने नेपाल के आनंद थापा, संतोष कनोजिया की टीम को 19-21, 21-15, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में भारत के कमलेश भट्ट और मुकेश वर्मा की जोड़ी ने नेपाल के चंद्र सिंह डोभाल और राजकुमार चौधरी की टीम को सीधे सेट में 21-15, 21-14 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


निर्णायक दशरथ खड़ायत और अंकुर भट्ट रहे। आंखों देखा हाल संजू पंगरिया और हेमंत ने सुनाया। मुख्य अतिथि डॉ. कल्पित रौतेला रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शंकर खड़ायत, कैलाश भट्ट, संजीव जोशी, सुरेंद्र आर्या, सागर चंद, अनिल, भुवन जोशी, मनोज थापा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed