{"_id":"5d067bf98ebc3e578a54a293","slug":"156070602919-pithoragarh-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से धरना देंगे रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से धरना देंगे रोडवेज कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद 12 सूत्री मांगों को लेकर 17 जून से धरना देने का एलान किया है। परिषद के शाखा मंत्री पवन कुमार, ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष संजय महर ने बताया है कि चालक, परिचालक को पूर्व की भांति डबल ड्यूटी रेस्ट देने, समय संचालन पूर्व की भांति स्टेशन परिसर से संचालित करने, चालक, परिचालकों को मार्ग आवंटित करने, वाहनों की सफाई ढंग से करने, कार्यशाला में रात्रि में प्रकाश व्यवस्था करने, वेतन और पेंशन समय पर देने, कार्यशाला में खराब पड़े जनरेटर को टीक करने आदि मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
प्रभारी फोरमैन द्वारा परिचालकों के बाउचरों में कटौती की जा रही है। नियम विरुद्ध एआरटीओ कार्यालय में निजी वाहनों की फिटनेस की जा रही है। इसका विरोध संगठन कर रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर सोमवार को सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। हड़ताल से बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।