{"_id":"5d067bdf8ebc3e578a54a284","slug":"15607060039-pithoragarh-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी पारिस्थितिकी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी पारिस्थितिकी की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से निबोध संस्था के तत्वावधान में कार्कीनगर इंटर कॉलेज में चार दिवसीय ईको यूरेका कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के लिये कुल 25 विद्यार्थियों का लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया गया है। इसमें चयनित कार्यशाला में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
कार्यशाला के प्रथम दिन भारत सरकार द्वारा विज्ञान संचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सरकार द्वारा पुरस्कृत डॉ. सुनीता झाला ने ईको मीडिया के बारे में जानकारी दी। तरुण मेहरा ने पर्यावरण स्वच्छता, विभिन्न पक्षियों की स्थानीय प्रजातियां, संतुलित भोजन पर व्याख्यान दिया। हरीश चुफाल ने स्थानीय पारिस्थितिकी के बारे में वन क्षेत्र में जाकर व्यवहारिक जानकारी दी।
स्वजल परियोजना के पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु पांडेय ने जल की शुद्धता, कठोरता के बारे में बताया। बागेश्वर से आए भूगर्भ विशेषज्ञ सौरभ शाह ने आपदा प्रबंधन, युद्ध और देश की सुरक्षा, केदारनाथ जैसी प्राकृतिक आपदा आदि परिस्थितियों से छात्र-छात्राओं को रुबरु कराया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सौरभ जोशी प्रदीप जोशी, प्रधानाचार्य खड़क राम लापड़, श्यामला पुनेठा, ममता खाती, तरुण मेहरा आदि मौजूद रहे।