{"_id":"5d05288e8ebc3e01e6626a0b","slug":"15606191391-pithoragarh-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त मजिस्ट्रेट गहरवाल के स्थानांतरण से गंगोलीहाट के लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त मजिस्ट्रेट गहरवाल के स्थानांतरण से गंगोलीहाट के लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस डॉ. सौरभ गहरवाल का स्थानांतरण करने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है।
आईएएस अधिकारी एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ.सौरभ गहरवाल ने गंगोलीहाट में अक्तूबर 2018 में संयुक्त मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभाला था। सबसे पहले उन्होंने तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर डॉ.गहरवाल ने गंगोलीहाट और बेड़ीनाग तहसील क्षेत्रों की आबादी को बड़ी राहत दी। आठ माह के भीतर ही संयुक्त मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण करने से क्षेत्र की जनता में नाराजगी है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हयात बोरा, नरेश प्रसाद, राम प्रसाद, सरस्वती देवी, कला भट्ट, गीता देवी, राधा जोशी, रमुली देवी, सभासद बहादुर राम, प्रभा कोहली, नीरज रावल, हरीश भंडारी, मनोज मेहरा, गणेश बोरा आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संयुक्त मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण रोकने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि डॉ.गहरवाल न केवल अच्छे प्रशासक हैं बल्कि यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। यदि उनका स्थानांतरण नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इधर संयुक्त मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर कई लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा है। संतोष टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, हरि प्रसाद, भगवती प्रसाद, मनोहर लाल, सुरेश कुमार ने कहा कि डॉ.गहरवाल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। उन्होंने 13 साल से बंद पड़ी मशीन का संचालन कर लोगों को सुविधा प्रदान की है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। कानून व्यवस्था पटरी पर आई है और अवैध खनन सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लग पाया है।