{"_id":"5ce42cf5bdec22072448845e","slug":"15584576411918-51-48-pithoragarh-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी में वाहन की टक्कर से मैकेनिक की मौत 18-51-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी में वाहन की टक्कर से मैकेनिक की मौत 18-51-48
विज्ञापन
धारचूला/पिथौरागढ़। तेज गति से गाड़ी चलाने और ओवरटेक करने के चक्कर में जौलजीबी में वाहन चालक ने एक मैकेनिक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन चालक ने थाने में सरेंडर कर दिया है।
फारुख अहमद (32) पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार गोरी पुल से करीब सौ मीटर आगे जौलजीबी की ओर अपनी मैकेनिक की दुकान चलाते थे। मंगलवार की सुबह करीब 11.35 बजे वह अपनी दुकान के बाहर एक वाहन को धो रहे थे। इसी बीच, तेज रफ्तार वाहन (यूके 05 टीए-0241) के चालक संतोष कुमार निवासी सिलौनी, अस्कोट ने ओवरटेक करने के चलते फारुख को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से फारुख बुरी तरह घायल हो गया। उसे एक निजी वाहन से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जौलजीबी थाने के एसएसआई हरीश राम आर्य ने बताया कि टक्कर मारने वाले चालक संतोष ने घटना के बाद थाने में सरेंडर कर दिया है। मृतक के घर में उसकी मां, पत्नी और दो वर्ष की बच्ची हैं। परिवार उसी पर निर्भर था। परिजनों की ओर से चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।