फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   छेड़छाड़ की घटना से हिंदू संगठनों में उबाल, थाने धमककर किया प्रदर्शन

छेड़छाड़ की घटना से हिंदू संगठनों में उबाल, थाने धमककर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ की घटना से हिंदू संगठनों में उबाल, थाने धमककर किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़। छेड़छाड़ की घटना से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर बाहरी क्षेत्रों से आए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिल्थाम और जिला पंचायत परिसर के आसपास की दुकानों में बाहरी क्षेत्रों से आए अराजक तत्व किशोरियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। आसपास के व्यापारियों और लोगों के समझाने के बाद भी उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पुलिस से इस तरह की हरकतों परअंकुश लगाने की मांग की। बाहरी अराजक तत्वों को सह दे रहे दुकान स्वामियों को भी सख्त हिदायत दी गई। कहा कि बजरंग दल इस तरह की हरकतों को बर्दास्त नहीं करेग। बाद में सीओ आरएस रौतेला को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बजरंग दल जिला संयोजक सोनम पांडेय, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख सुरेश जोशी, विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, व्यापार संघ महासचिव संतोष बिष्ट, हरीश कुमार, हन्नी पंत, प्रकाश चंद, पवन नाथ, सुमन दरियाल, भास्कर खर्कवाल, प्रदीप सिंह महरा, बलदेव जोशी, विमला, करन कपूर, विजय रावत, रोहित सिंह, भुवन चंद्र भट्ट, बलवंत महर, जगदीश चंद्र कलखुड़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed