{"_id":"5ce2e621bdec2207237e2e1d","slug":"155837397314-pithoragarh-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलखोली योजना टूटने से चार गांवों की पानी आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोलखोली योजना टूटने से चार गांवों की पानी आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
गौरीहाट (पिथौरागढ़)। गौरीहाट समेत चार गांवों को पानी की आपूर्ति करने वाली ढोलखोली पेयजल योजना टूटने से पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र योजना ठीक कर पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर गौरीहाट, सुरमोड़ा, लमतड़ा और भंडाखोली के लोग सोमवार को प्यासे रहे। इन गांवों को पेयजल सप्लाई करने वाली योजना भटेड़ी के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह धारियाल ने विभाग के लाइनमैन को सूचना दी।
जल संस्थान के जूनियर अभियंता एसएस रावत ने बताया कुछ शरारती तत्वों ने पेयजल योजना का यूनियन तोड़ दिया है। विभाग के कर्मचारी लाइन की मरम्मत को गए हैं।
शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इन गांवों को पानी की सप्लाई करने वाली योजना काफी लंबी है। इसके चलते आए दिन पानी आपूर्ति में व्यवधान आते रहता है। ग्रामीण पानी को एक दिन के लिए एकत्र कर रखते है। मंगलवार तक पानी न आने पर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ सकती है।