{"_id":"5ce2e61dbdec220764028dbf","slug":"155837397012-pithoragarh-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरमोली में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरमोली में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के सरमोली में मैसर कौतिक के तहत सोमवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में बंगलूरू, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश आदि स्थानों से आए 9 पर्यटकों ने भी भाग लिया।
हिमल कला सूत्र सरमोली ने 5 किमी और 10 किमी की मिनी मैराथन आयोजित की। मैराथन दौड़ सरमोली बैंड से बेटुलीधार तक हुई। मैराथन का उद्घाटन पर्यटक अरविंद भारती ने किया। 5 किमी की मैराथन में 153 प्रतिभागियों और 10 किमी की मैराथन में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मैराथन दौड़ का परिणाम 26 मई को घोषित किया जाएगा। हिमल कला सूत्र संगठन हर साल पर्यटक सीजन में पर्यटकों को मुनस्यारी के प्रति आकर्षित करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मल्लिका विर्दी, रामनारायण, थियो फिलिप, त्रिलोक राणा, बसंती रावत, रेखा रावत, अनुसूया, चंद्रा, पुष्पा, राजू रावत, विनोद आदि मौजूद थे।